उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में भिडंत, एनकाउंटर में गैंगस्टर गिरफ्तार
महिला पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा (Photo: X|@hindipatrakar)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला पुलिस अधिकारियों ने इतिहास रच दिया है. महिला पुलिस की एक टीम ने एनकाउंटर में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है. इस एनकाउंटर में सिर्फ महिला पुलिस अधिकारी ही शामिल थे, इसलिए यह मुठभेड़ बहुत ही ख़ास थी. सोमवार देर रात गाजियाबाद कमिश्नरेट के महिला थाना द्वारा की गई यह कार्रवाई न केवल साहसिक थी, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की पहली पूरी तरह महिला पुलिस मुठभेड़ मानी जा रही है. मुठभेड़ को एसीपी उपासना पांडे और महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर को एनकाउंटर के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे धर दबोचा गया. फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और उस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें: Ahmedabad Shocker: पालतू कुत्ते के नाखून से खरोंच लगने के बाद रेबीज से अहमदाबाद के पुलिस इंस्पेक्टर वनराज मंजारिया की मौत, टीका लगवाने के बावजूद नहीं बची जान

उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में भिडंत