Pune Leopard Attack: तेंदुए की हमले से बाल-बाल बचीं पांच साल की बच्ची, अटैक में हुई घायल, लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास जारी

Pune Leopard Attack: 14 दिसंबर(गुरुवार) को महाराष्ट्र के लोनीकांड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुरकेगांव गांव में एक 5 वर्षीय लड़की पर तेंदुए ने हमला कर दिया. लड़की को हल्की चोटें आई हैं. उसका ससून जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वजीत कैनगाडे ने बताया कि हमले के बाद तेंदुआ गन्ने के खेतों में अंधेरे में गायब हो गया. अधिकारी फिलहाल जीव की पहचान सत्यापित करने के लिए पंजे के निशान की जांच कर रहे हैं. जानवर का पता लगाने के लिए कैमरा ट्रैप और थर्मल ड्रोन लगाने की संभावना है. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है.

ट्वीट देखें: