सलमान संग फील ले रहा है... AP Dhillon को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, घर के बाहर बरसाई गोलियां

मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित वैनकूवर के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है. यह घटना 1 सितंबर की रात हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है.

Salman Khan and AP Dhillon | YouTube

मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के कनाडा स्थित वैनकूवर के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है. यह घटना 1 सितंबर की रात हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है. अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, और इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट के जरिए इस बात का दावा किया गया.

फेसबुक पोस्ट में धमकी

फेसबुक पर वायरल हुई पोस्ट में रोहित गोदारा ने लिखा, "1 सितंबर की रात को हमने कनाडा में दो जगहों पर फायरिंग की है, जिनमें एक विक्टोरिया आइलैंड और दूसरी वुडब्रिज, टोरंटो है. विक्टोरिया आइलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है. सलमान खान के साथ गाने में आने पर उसे चेतावनी देते हुए कहा गया कि वह जिस 'अंडरवर्ल्ड लाइफ' का कॉपी कर रहे हैं, उसे वे असल में जी रहे हैं. पोस्ट में एपी ढिल्लों को 'कुत्ते की मौत' मारने की धमकी भी दी गई.

सलमान खान के साथ एपी ढिल्लों का कनेक्शन

हाल ही में एपी ढिल्लों का सलमान खान के साथ एक गाना 'ओल्ड मनी' रिलीज हुआ था, जिसे काफी लोकप्रियता मिली. इस गाने को यूट्यूब पर एक करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी सलमान खान को धमकी दे चुका है, और हाल ही में सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की घटना हुई थी.

गिप्पी ग्रेवाल को भी मिली थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग ने किसी पंजाबी सिंगर को निशाना बनाया हो. कुछ महीने पहले, गिप्पी ग्रेवाल के विदेश स्थित घर पर भी फायरिंग हुई थी, और उसमें भी सलमान खान के साथ उनके रिश्ते का हवाला दिया गया था. उस घटना में भी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश पोस्ट किया था.

पुलिस की जांच जारी

कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई हैं, और फायरिंग की सच्चाई को जानने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, अब तक कनाडा पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड