Delhi Firing: दिल्ली के मालवीय नगर में फायरिंग, आरोपियों ने एक युवक को मारी गोली; VIDEO
Representational Image | Pixabay

Delhi Firing: दिल्ली के मालवीय नगर में फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां आरोपियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी. इसके बाद पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. यहां पीड़ित के चाचा ज्ञानचंद ने बताया कि कार में आए 3 से 4 अज्ञात लड़कों ने उनके 26 वर्षीय भतीजे विकास को गोली मार दी है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

दिल्ली के मालवीय नगर में फायरिंग, आरोपियों ने एक शख्स को मारी गोली