Punjab: गुरदासपुर में जमीन विवाद को तड़ातड़ चली गोलिया, 4 लोगों की मौत, एक घायल

पंजाब के गुरदासपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक सरपंच के पति समेत चार लोगों की मौत हो गयी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: पंजाब के गुरदासपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक सरपंच के पति समेत चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.  गुरदासपुर जिले के फुलरा गांव में हुई इस झड़प में एक व्यक्ति घायल भी हो गया.

होशियारपुर जिले के दसूया में पड़ोसी गोलेवाल गांव में दो समूहों ने विवादित जमीन पर अपना-अपना दावा किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके बीच झड़प शुरू हो गयी. गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरजीत सिंह ने कहा, ‘‘इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

मारे गए लोगों में से तीन लोग एक समूह के हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति दूसरे समूह का है. सरपंच के पति सुखराज सिंह की इस झड़प में मौत हो गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं वहीं पंजाब के ही फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया. आप कार्यकर्ता विपिन कुमार उर्फ गोरा को फगवाड़ा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर छावनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. अस्पताल के बिस्तर पर लेटे घायल विपिन ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी कार चला रहा था, तभी दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और भाग गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड