Fire in LIC Building : चेन्नई में LIC भवन की 14वीं मंजिल में लगी भीषण आग
चेन्नई के अन्ना सलाई स्थित एलआईसी भवन की 14वीं मंजिल में रविवार शाम भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
चेन्नई, 2 अप्रैल: चेन्नई के अन्ना सलाई स्थित एलआईसी भवन की 14वीं मंजिल में रविवार शाम भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और आग बुझाने की कोशिश कर रहा है. चेन्नई में अग्निशमन सेवा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है.