देश

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 23 में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; VIDEO

महाकुंभ मेला क्षेत्र के अरैल साइड सेक्टर 23 में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 23 में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; VIDEO
Photo- @ManishPDA/X

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र के अरैल साइड सेक्टर 23 में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का रिसाव बताया जा रहा है।.यह आग "महाराजा भोग" नाम की खान-पान की दुकान में लगी थी. प्रशासन ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढें: VIDEO: ‘यूपी सरकार असफल हो चुकी है’, प्रयागराज महाकुंभ में भीषण जाम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

अरैल साइड सेक्टर 23 में लगी आग

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).