VIDEO: मुरादाबाद के डॉक्टर के घर में लगी आग, सभी बचकर निकले बाहर, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किया काबू
Credit-(X,@NewsIshaan)

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में एक डॉक्टर के आलिशान घर में आग लग गई. आग लगने के कारण आसपास अफरा तफरी का माहौल रहा . समय रहते सभी लोग घर से बाहर आ गए. जिसके कारण एक अनहोनी टल गई. बताया जा रहा है कि डॉ. अनुपम और डॉ. शालू अग्रवाल दोनों डॉक्टर हैं. उनका मकान और अस्पताल थोड़ी दूरी पर ही है. आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया.घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने के लिए चार फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन इससे काफी नुकसान हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @NewsIshaan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: मुरादाबाद में बच्चों के साथ हैवानियत! स्कूल वैन चालक ने सुनसान जगह पर बच्चे की गर्दन दबाई और मारपीट की, वीडियो आया सामने

मुरादाबाद के घर में लगी भीषण आग