Bokaro Fire Tragedy: दिवाली के मौके पर झारखंड के बोकारो में लगी आग, पटाखे की 66 दुकानें जलकर राख (Watch Video)
Photo- ANI

Bokaro Fire Tragedy: झारखंड के बोकारो जिले में दिवाली के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां गरगा पुल के पास पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई. इस आग में करीब 66 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. इस हादसे में लाखों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गए. जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक बहुत नुकसान हो चुका था. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है.

झारखंड के बोकारो में लगी आग, पटाखे की 66 दुकानें जलकर राख