Video: लखनऊ में चलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर मची अफरा तफरी, कार सवारों ने बाहर निकलकर बचाई खुद की जान
लखनऊ में चलती कार में अचानक आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जल गई. ये घटना बीच सड़क पर हुई. समय रहते कार सवारों ने कार से उतरकर अपनी जान बचाई.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में चलती कार में अचानक आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जल गई. ये घटना बीच सड़क पर हुई. समय रहते कार सवारों ने कार से उतरकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है की कार में आग विकास नगर इलाके के रिंग रोड विन पैलेस के सामने लगी. जैसे ही चलती कार से धुआं उठने लगा, ड्राइवर कार छोड़कर बाहर आ गया और देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी की भी जीवितहानी नहीं हुई. इस घटना के दौरान सड़क पर काफी ट्रैफिक जाम हो गया था. ये भी पढ़े:VIDEO: कानपुर में चलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली गाड़ी, जान बचा कर भागे लोग
चलती कार में लगी आग
#लखनऊ : चलती कार बनी आग का गोला,रिंग रोड पर चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवारों ने गाड़ी से निकलकर ख़ुद को बचाया, देखते ही देखते कार हुई जलकर ख़ाक,विकास नगर इलाके की रिंग रोड विन पैलेस के सामने का मामला, मौके पर पुलिस मौजूद।#Lucknow @lkopolice #Breaknewsindia1 #BreakNews pic.twitter.com/svObnli51k
— Breaknewsindia (@BreakNewsIndia1) November 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

