दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; किसी के हताहत होने की खबर नहीं
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. खबरों के मुताबिक, दो मंजिला इमारत के भूतल पर रखे घरेलू सामान में आग लग गई.
Rashtrapati Bhawan Fire News: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. खबरों के मुताबिक, दो मंजिला इमारत के भूतल पर रखे घरेलू सामान में आग लग गई. अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को दोपहर करीब 1:51 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.
गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग को आस-पास की इमारतों में फैलने से पहले ही बुझा दिया गया. आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है.
ये भी पढें: Delhi Fire Breaks: दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास लगी आग
Delhi | A minor fire was reported from the Rashtrapati Bhawan Complex. Fire was reported from Flat no. 19 of Narmada Apartments and Gate no.31 of Rashtrapati Bhavan. Fire was brought under control at 2.15 pm.
— ANI (@ANI) October 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

