Delhi: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, 2 की मौत, 18 घायल, 20 लोगों को किया गया रेस्क्यू
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग (Photo Credits: ANI)

राजधानी दिल्ली (Delhi) के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (Narela Industrial Area) में आग (Fire)  लगने की खबर है. सूचना मिलते ही दमकर की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही हैं. देवेश कुमार महला, डीसीपी आउटर-नॉर्थ दिल्ली के मुताबिक,  इस हादसे में अब तक 18 लोग घायल हो गए हैं, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालात स्थिर बताई जा रही है.

देखें ट्वीट-

इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग