दिल्ली: प्रगति विहार के CGO Complex में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौजूद

शनिवार के दिन यह भीषण आग लगी. बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली खाली करा लिया गया है. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल पर अभी भी फायर ब्रिगेड की तकरीबन 15 गाड़ियां मौजूद हैं

बचाव कार्य जारी ( फोटो क्रेडिट: ANI )

दिल्ली (Delhi)के प्रगति विहार (Pragati Vihar) इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सीजीओ काम्प्लेक्स (CGO Complex) में भीषण आग लग गई है. आग इतनी बड़ी थी कि धटनास्थल पर फायर ब्रिग्रेड की 15 गाड़ियां भेजनी पड़ी. वहीं बचाव कार्य अभी भी जारी है. शनिवार के दिन यह भीषण आग लगी. बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली खाली करा लिया गया है. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल पर अभी भी फायर ब्रिगेड की तकरीबन 15 गाड़ियां मौजूद हैं.

बता दें कि दिल्ली में आग लगने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले दिल्‍ली (Delhi) के कीर्ति नगर (Kirti Nagar area) में गुरुवार को देर रात फर्नीचर मार्केट ( furniture market) में भीषण आग लग गई थी. इस आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:- Mumbai Best Strike: मुंबई की सड़कों पर 5वें दिन भी नहीं चली बसें, कर्मचारियों की हड़ताल जारी- लोगों की मुसीबतें बढ़ी

गौरतलब हो कि पश्चिम दिल्ली के सुदर्शन पार्क इलाके में भी आग लग गई थी. जहां दो मंजिला इमारत वाली फैक्ट्री में सीलिंग वाले पंखों की पेंटिंग का काम होता था. इस घटना में मरने सात लोगों की मौत हो गई थी. वहीं हरियाणा के रोहतक के रहने वाले गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) जिसने बचाव अभियान चलाया था उसके अनुसार, मौतों का कारण जलना और इमारत का ढहना था.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\