Telangana Fire: तेलंगाना के मेडचल मलकजगिरी में कीटनाशक गोदाम में लगी भीषण आग, देखें भयावह VIDEO
Telangana Fire - ANI

Telangana Fire: तेलंगाना के मेडचल मलकजगिरी जिले में स्थित नाचराम में श्रीकारा बायोटेक कृषि कीटनाशक के गोदाम में सोमवार रात भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि स्थानीय लोग घबरा गए. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया. गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, भारी संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल सका है.

देखें आग का भयावह वीडियो: