देश

VIDEO: नोएडा के बेलमोंट होटल में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम मौके पर मौजूद

दिल्ली से सटे नोएडा में भीषण आगजनी की खबर सामने आई है. यहां सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल में आज अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

VIDEO: नोएडा के बेलमोंट होटल में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम मौके पर मौजूद
Photo- @i_patrakara/X

Noida Hotel Fire News: दिल्ली से सटे नोएडा में भीषण आगजनी की खबर सामने आई है. यहां सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल (Belmont Hotel Fire News) में आज अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस (Noida Police) और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां (Fire Brigade) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैच पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और होटल के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई है.

ये भी पढें: Viral Video: नोएडा के एक घर में फैंसी लाइट में घुसा किंग कोबरा, 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

नोएडा के सेक्टर 37 में स्थित होटल में लगी आग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).