FIR Against Ajit Prasad: अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत पर गंभीर आरोप, युवक का अपहरण कर मारपीट करने का केस दर्ज

योध्या से एसपी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत और मिल्कीपुर से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ अपहरण, मारपीट धमकाने का आरोप लगा है. इस मामला में पीड़ित के ओर से स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

(Photo Credits Twitter)

FIR Against SP MP Awadhesh Prasad's Son Ajit Prasad:  अयोध्या से एसपी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत और मिल्कीपुर से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ अपहरण, मारपीट धमकाने का आरोप लगा है. इस मामला में पीड़ित ने  नगर कोतवाली थाने में अजित प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर दर्ज  कराने वाले पीड़ित का नाम रवि तिवारी है.

मामले में बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए ने पोस्ट कर लिखा, 'फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद, जिनको आज कल अखिलेश यादव अपनी छाती से लगाकर घूम रहे हैं, उनके बेटे अजीत प्रसाद ने रवि तिवारी का “अपहरण” करके उसकी “पिटाई” की. सपा कुछ सीटें क्या जीत गई, बलात्कार और गुंडागर्दी का सिलसिला थम ही नहीं रहा.' यह भी पढ़े: Mau News: मऊ के सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर लगा रेप का आरोप, सहयोगी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत के खिलाफ FIR दर्ज:

जानें पीड़ित ने क्या कहा:

जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है:

बताया जा रहा है कि यह मामला जमीं से जुड़ा है. सपा सांसद के बेटे अवधेश के बेटे के खिलाफ अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने आरोप लगाया कि उसने अकवारा निवासी शीतला प्रसाद से जमीन खरीद के लिए सौदा तय किया था. पुलिस को दी तहरीर में उसने कहा कि एक लाख रुपये पेशगी भी दी गई थी. हालांकि बाद में इस जमीन का बैनामा अजीत प्रसाद और लाल बहादुर के नाम करवा दिया गया. जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसका अपहरण करने के बाद उसे मारापीटा.

मिल्कीपुर सीट से सपा उम्मीदवार हैं  अजीत प्रसाद:

मिल्कीपुर सीट से अजीत प्रसाद के पिता अवधेश प्रसाद विधायक थे. अयोध्या से उनके चुनाव जीतने के बाद वह सीट खाली हो गई है. इस सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सपा किसी और को उम्मीदवार ना बनाकर अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट