देश

Mau News: मऊ के सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर लगा रेप का आरोप, सहयोगी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

कन्नौज के सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के बाद अब मऊ में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर रेप का आरोप लगा है.

Mau News: मऊ के सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर लगा रेप का आरोप, सहयोगी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
Photo- X/@drpawantyagi07

Mau News: कन्नौज के सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के बाद अब मऊ में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर रेप का आरोप लगा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वीरेंद्र बहादुर पाल की एक महिला वकील सहकर्मी ने उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म  किया. इसके बाद उसने घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा.

अब इस मामले में उनके खिलाफ मऊ जिले के कोतवाली थाने में धारा 115(2), 351(2), 352, 123 और 64(2)(एम) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. वीरेंद्र बहादुर पाल दो बार मऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुका है और वह पूर्व सपा विधायक दयाराम पाल का बेटा है.

ये भी पढें: Kannauj: सपा नेता पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता से राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष करेंगे मुलाकात

मऊ के सीओ अंजनी कुमार पांडे के मुताबिक, पीड़िता ने वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में दुष्कर्म और मारपीट की तहरीर दी थी, जिस पर सात सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया है. तहरीर में महिला ने कहा है कि वीरेंद्र बहादुर पाल ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया. आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. मुकदमा दर्ज होने के बाद से वीरेंद्र बहादुर पाल फरार है. महिला वकील ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई है.

इससे पहले अयोध्या और कन्नौज में समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है. फिलहाल ,दोनों मामलों में अभी जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).