रविवार, अगस्त 30, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें संभावित कीमत | NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Stats And Preview: नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू | NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी |
देश

Farmers Protest: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान, रूट मैप के साथ दिल्ली पुलिस ने दी हरी झंडी

किसान प्रतिनिधियों और पुलिस की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने कहा, 26 जनवरी किसान इस देश में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड करेगा. पांच दौर की वार्ता के बाद ये सारी बातें कबूल हो गई हैं.

Farmers Protest: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान, रूट मैप के साथ दिल्ली पुलिस ने दी हरी झंडी
ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली (Kisan Gantantra Parade) को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी दे दी है. शनिवार को दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें दिल्ली पुलिस ने रूट मैप के साथ किसानों की ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखा दी है. वहीं किसानों ने सुनिश्चित किया है कि उनकी परेड शांतिपूर्ण होगी और इस रैली से गणतंत्र दिवस परेड पर या देश की आन-बान-शान पर कोई दाग नहीं लगेगा.

किसान प्रतिनिधियों और पुलिस की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने कहा, 26 जनवरी किसान इस देश में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड करेगा. पांच दौर की वार्ता के बाद ये सारी बातें कबूल हो गई हैं. सारे बैरिकेड खुलेंगे, हम दिल्ली के अंदर जाएंगे और मार्च करेंगे. रूट के बारे में मोटे तौर पर सहमति बन गई है. Farmers Protest: क्या सच में किसान आंदोलन में था हिंसा फैलाने का प्लान? संदिग्ध युवक ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा.

योगेंद्र यादव ने कहा, 26 जनवरी को हम अपने दिल की भावना व्यक्त करने अपनी राजधानी के अंदर जाएंगे. एक ऐसी ऐतिहासिक किसान परेड होगी जैसी इस देश ने कभी नहीं देखी. यह शांतिपूर्वक होगी और इस देश के गणतंत्र दिवस परेड पर या इस देश की सुरक्षा आन-बान-शान पर कोई छींटा नहीं पड़ेगा.

बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं. प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि इन कानूनों से मंडी व्यवस्था और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की प्रणाली समाप्त हो जाएगी और किसानों को बड़े कारपोरेट घरानों की 'कृपा' पर रहना पड़ेगा. हालांकि, सरकार इन आशंकाओं को खारिज कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel