Farmers Protest: दिल्ली-NCR बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, जरूरी सेवाओं में बाधा और कोरोना महामारी का दिया गया हवाला

दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सुप्रीम कोर्ट (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: नए तीनों कृषि क़ानून को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. सरकार की तरफ से उन्हें  मनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. लेकिनकिसानों का कहना है कि जब तक तीनों कानून सरकार की तरफ से वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक उनका आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा. किसानों द्वारा दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर उनके प्रदर्शन से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों की परेशानी को देखते हुए उनके आंदोलन को वहां से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में शुक्रवार को एक  याचिका दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका अधिवक्ता ओम प्रकाश परिहार की तरफ से दायर की गई है. याचिका में  कहा गया है कि किसानों के आंदोलन से आम लोगों को काफी परेशानियों से साथ ही जरूरी सेवाओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. याचिका में कोरोना महामारी का अभी हवाला दिया गया है.. यह भी पढ़े: Farmers Protest: किसानों और सरकार के बीच चली बैठक में नहीं निकला कोई हल, अब 5 दिसंबर को फिर होगी बातचीत

बात दें कि पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों का धरना पिछले 26 नवंबर से जारी हैं. आज उनके धरने का 9 वां दिन हैं. हालांकि किसान अपना आंदोलन खत्म करें. सरकार की तरफ से अब तक दो दौर की वार्त आंदोलन के बाद हो चुकी हैं. लेकिन कोई अब तक कोई  हल नहीं निकल सका. अब तीसरे दौर की वार्ता पांच दिसंबर को होने वाली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड