गुजरात: बढ़ते कर्ज और फसल बर्बाद होने से किसान ने की आत्महत्या
गुजरात के पोरबंदर में शुक्रवार को एक किसान ने फसल बर्बाद होने और बढ़ते कर्ज से परेशान हो कर कथितरूप से आत्महत्या कर ली.
अहमदाबाद: गुजरात के पोरबंदर में शुक्रवार को एक किसान ने फसल बर्बाद होने और बढ़ते कर्ज से परेशान हो कर कथितरूप से आत्महत्या कर ली. कुटियाना पुलिस थाने के उप निरीक्षक वाई बी पटेल ने बताया कि विराम ओडेदारा (54) ने कुटियाना कस्बे में अपने आवास पर फंदा लगा लिया. उनके बेटे राम ने पुलिस को बताया है कि किसान की इस मौसम की फसल बर्बाद हो गई थी और उन पर बैंक और रिश्तेदारों का कर्ज नहीं लौटा पाने का दबाव था.
अधिकारी ने कहा, ‘‘राम ने हमें बताया कि उनके पिता किसान थे और उन्होंने रिश्तेदारों से तीन लाख रुपये और बैंक से करीब एक लाख रुपए का कर्ज लिया था. फसल तबाह होने से वह मानसिक रूप से परेशान थे. उसने कहा कि विराम ने आर्थिक तंगी और कर्ज नहीं लौटा पाने के कारण आत्महत्या कर ली.’’
संबंधित खबरें
Smart Kitchen Strategy: गैस की बचत और ज्यादा मुनाफा, बिना LPG के बनने वाले इन फूड आइटम्स से बचाएं रेस्टोरेंट के हजारों रुपये
मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल
Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
\