कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में धमाका: यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
बर्राजपुर स्टेशन के पास कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ है. घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और रेल सुरक्षा बल पहुंचकर मामलें की जांच में जुट गए है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल सकी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर है. बर्राजपुर स्टेशन के पास कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ है. घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और रेल सुरक्षा बल पहुंचकर मामलें की जांच में जुट गए है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल सकी है.
जानकारी के मुताबिक यह धमाका बुधवार रात 7 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन के सामान्य कोच के शौचालय में हुआ है. शुरूआती जांच में पता लगा है कि धमाका गोला-बारूद की वजह से हुआ है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शायद किसी यात्री ने शौचालय में विस्फोटक रखा था. जो बाद में किसी वजह से फट गया.
कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन हरियाणा के भिवानी से कानपुर जा रही थी. धमाके की सूचना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है. रेल मंत्रालय के अनुसार यह एक लो-इंटेंसिटी का धमाका था.
संबंधित खबरें
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO
Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती कार हमला, 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत; फिदायीन विस्फोट से मची तबाही
Syed Mohammad Nizami Dies: नहीं रहें हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद मोहम्मद निजामी, गीजर फटने से मौत; VIDEO
\