पंजाब : लुधियाना में लोहे की भट्ठी में विस्फोट, 2 की मौत और 12 घायल

पंजाब के लुधियाना शहर में एक लोहे की भट्ठी में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि बारह अन्य घायल हो गए. उनमें से दो को गंभीर हालत में राजिंद्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. लुधियाना और इसके पास में स्थित शहर मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब के लौह उद्योग का प्रमुख केंद्र हैं.

ब्लास्ट (Photo Credits : Pixabay)

लुधियाना : पंजाब (Punjab) के लुधियाना शहर (Ludhiana) में एक लोहे की भट्ठी में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि बारह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने इस हादसे की सूचना दी है. घायल श्रमिकों में अधिकतर प्रवासी थे, उनके 25-30 प्रतिशत तक जल जाने से उन्हें तुरंत यहां के एक अस्पताल में लाया गया.

उनमें से दो को गंभीर हालत में राजिंद्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त मजदूर गर्म लोहे के नवीनीकरण में व्यस्त थे. धमाका इतना जोरदार था कि कारखाना भी आंशिक रूप से छतिग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़ें : मोगादिशु : दो कार बम विस्फोट होने से 10 की मौत, अन्य कई घायल

एक मजदूर ने पुलिस को बताया, "धमाके की आवाज सुनने के बाद हम घटनास्थल की ओर भागे. जलने से दो श्रमिकों की मौत हो और 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है." अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह लापरवाही का मामला लगता है." लुधियाना और इसके पास में स्थित शहर मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब के लौह उद्योग का प्रमुख केंद्र हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Fatehpur Cylinder Blast: यूपी के फतेहपुर में सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद धमाका, 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट