Byju’s India CEO Arjun Mohan Resigns: बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, संस्थापक रवींद्रन फिर संभालेंगे कामकाज (View Tweet)
Byju

Byju’s India CEO Arjun Mohan Resigns: एडटेक कंपनी बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने इस्तीफा दे दिया है. 'द इकोनॉमिक टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन मोहन पद संभालने के 6 महीने से कुछ अधिक समय बाद कंपनी छोड़ रहे हैं. यह संकटग्रस्ट एडटेक फर्म बायजू के लिए बड़ा झटका है. बताया जा रहा है कि बायजू के संस्थापक रवींद्रन करीब 4 साल बाद फिर से नेतृत्व में लौटेंगे. मोहन के जाने के बाद रवींद्रन अब भारतीय कारोबार - थिंक एंड लर्न के तहत आने वाले रोजमर्रा के कामकाज का नियंत्रण संभालेंगे. वह वर्तमान योजनाओं के अनुसार कुछ नए परिवर्तनों पर आंतरिक रूप से घोषणा कर सकते हैं.

बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा