Seven Naxalites killed in Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 7 नक्सली मारे गए. यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में हुई. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 7 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए गए हैं. सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम, जिसमें नारायणपुर और दंतेवाड़ा के जवान शामिल थे, इस कार्रवाई में हिस्सा ले रही है. फिलहाल, सभी जवान सुरक्षित हैं. इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने बस्तर के सुकमा जिले में एक नक्सली कैंप पर धावा बोला था, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई थी.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Seven Naxalites killed in encounter with security personnel in Chhattisgarh's Bastar region: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2024













QuickLY