Emergency Alert Message: अचानक लाखों मोबाइल यूजर्स पर आया ‘इमरजेंसी अलर्ट मैसेज’, जानें क्या है वजह

गौरतलब हो कि कई बार बाढ़, भूकंप आदि जैसे आपातकाल स्थिति में इस तरह के मैसेज उस इलाके में भेजे जाते हैं. लेकिन इस बार इसे टेस्टिंग के लिए भेजा गया है, इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल है ताकि आपदा जैसी इमरजेंसी स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके.

Mobile Phones Banned Photo Credits: IANS

आज दोपहर करीब 12 बजे देश के लाखों फोन यूजर्स का मोबाइल फोन अचानक से वाइब्रेट होने लगा. इसके बाद लोगों पर अलर्ट का मैसेज आया जिसने लोगों को सकते में ला दिया. दरअसल, भारत ने आज कई स्मार्टफोन पर एक परीक्षण फ्लैश भेजकर अपने आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया. उपयोगकर्ताओं ने अपने फोन पर ''emergency alert: severe' फ्लैश के साथ एक तेज बीप सुनी.

अलर्ट मैसेज क्या लिखा था

हालांकि इस अलर्ट के बाद भारत सरकार की ओर से एस मैसेज भी आया. मैसेज में लिखा था कि: ‘यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है. कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है. यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है. इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना’. Manipur Violence Death Toll: मणिपुर हिंसा में पिछले चार महीने में 175 लोगों की मौत, 1100 लोग घायल

आपातकाल में कर सके अलर्ट

गौरतलब हो कि कई बार बाढ़, भूकंप आदि जैसे आपातकाल स्थिति में इस तरह के मैसेज उस इलाके में भेजे जाते हैं. लेकिन इस बार इसे टेस्टिंग के लिए भेजा गया है, इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल है ताकि आपदा जैसी इमरजेंसी स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड