राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नागरिकों दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं, कहा- ईद का त्योहार प्रेम और मानव सेवा का प्रतीक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने रविवार को ईद के मौके पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी. ईद सोमवार को मनाई जाएगी. राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार प्रेम व मानव सेवा का प्रतीक है
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने रविवार को ईद के मौके पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी. ईद सोमवार को मनाई जाएगी. राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार प्रेम व मानव सेवा का प्रतीक है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "ईद-उल-जुहा के अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रह रहे हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं."
उन्होंने कहा, "ईद-उल-जुहा वैश्विक प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक है. आइए हम स्वयं को इन सार्वभौमिक जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित करें जो हमारी मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक हैं."
Tags
संबंधित खबरें
Eid ul Fitr 2026: भारत, सऊदी अरब और यूएई में चांद दिखने की तारीख और संभावित उत्सव
Dandi Satyagraha 2026: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बापू को दी श्रद्धांजलि, नमक सत्याग्रह को बताया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का 'निर्णायक मोड़'
Eid al-Fitr 2026: सऊदी अरब, UAE सहित भारत और दुनिया भर में ईद का चांद कब नजर आएगा, जानें संभावित डेट
Ramzan 2026: 26 साल बाद दुर्लभ संयोग, माह-ए-रमजान में इस बार हो सकते हैं दो 'अलविदा जुमा'
\