देश

RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, rajresults.nic.in पर विद्यार्थी देख सकेंगे अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी आरबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे आज घोषित हो सकते हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को घोषणा की थी कि मंगलवार को राजस्थान बोर्ड मैट्रिक के नतीजे जारी किए जाएंगे. नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे.

RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, rajresults.nic.in पर विद्यार्थी देख सकेंगे अपना रिजल्ट
प्रतीकातमक तस्वीर (File Photo)

RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board of Secondary Education) यानी आरबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे (RBSE Class 10th Result 2020) आज (28 जुलाई 2020) घोषित हो सकते हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री (Rajasthan Education Minister) गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने सोमवार को घोषणा की थी कि मंगलवार को राजस्थान बोर्ड मैट्रिक (Rajasthan Board Metric Result) के नतीजे जारी किए जाएंगे. नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए थे और अब कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

कोरोना वायरस महामारी के कारण कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान और गणित की परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं, जिसका आयोजन राजस्थान बोर्ड द्वारा जून महीने के आखिर में किया गया था. हालांकि हिंदी, इंग्लिश, थर्ड लैंग्वेज और विज्ञान की परीक्षाएं पहले ही ली जा चुकी थीं. राजस्थान बोर्ड अब तक आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट जारी कर चुका है. जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो नतीजे घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.  यह भी पढ़ें: Rajasthan board 10th result 2020: जल्द जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

RBSE Class 10th Result 2020 ऐसे करें चेक

1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं.

2- होमपेज पर न्यू अपडेट में दिए गए Result-2020 लिंक पर क्लिक करें.

3- अपना सीट नंबर, नाम और अन्य जरूरी विवरण भरकर सबमिट करें.

4- आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट दिखने लगेगा.

5- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.

गौरतलब है कि नतीजे घोषित किए जाने के बाद मुमकिन है कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो जाए. ऐसे में घबराने के बजाय आपको कुछ देर प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है. rajresults.nic.in के अलावा विद्यार्थी rajresults.nic, inindiaresults या comexamresults.net जैसे वेबसाइटों पर भी अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).