Haryana Board Class 12th Toppers List: हरियाणा बोर्ड 12वीं में अर्पणदीप सिंह ने प्रदेश का नाम किया रोशन, परीक्षा में किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की सू

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार कुल पास प्रतिशत 85.66% रहा है, जो बीते वर्षों की तुलना में बेहतर है. हर बार की तरफ इस बार लड़कियों ने बाजी मारी हैं.

(Photo Credits ANI)

Haryana Board Class 12th Toppers List: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार कुल पास प्रतिशत 85.66% रहा है, जो बीते वर्षों की तुलना में बेहतर है. हर बार की तरफ इस बार लड़कियों ने बाजी मारी हैं.

 अर्पणदीप सिंह ने किया टॉप

कैथल जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. अर्पणदीप की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है.

स्ट्रीम वाइज रिजल्ट पर एक नजर

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची

 कुल छात्रों की संख्या

इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में 193828 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 166031 छात्र पास हुए जबकि 7900 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.

परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्या: 97561, पास हुए: 87227

परीक्षा देने वाली लड़कियों की संख्या: 96267, पास हुईं: 78804

 

 अब 10वीं के रिजल्ट की तैयारी

हरियाणा बोर्ड 12 की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद  अब कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है. उम्मीद की जा रही है. किस हफ्ते किसी भी समय 10 वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित हो सकते हैं. ऐसे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर नज़र बनाए रखें.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MP Board 10th-12th Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होंगे जारी, ऐसे करें एक क्लिक में नतीजे चेक

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो