CBSE 10th Result 2022: कुछ ही देर में जारी होगा CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. सीबीएसई आज यानी 22 जुलाई 2022 को ठीक 2 बजे कक्षा 10 वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं. छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.