Earthquake In Gujarat: गुजरात के भरुच में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2 मापी गई

गुजरात के भरुच में महसूस किये गए भूकंप के झटके. जिसकी तीव्रता 4.2 मापी गई

भूकंप (Photo Credits: Pixabay)

Earthquake In Gujarat: कोरोना महामारी को लेकर पूरा देश परेशान हैं. इस बीच अलग- अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. जो लोगों की परेशानियां और बढ़ा दे रही हैं. भूकंप को लेकर ही खबर गुजरात के भरुच (Bharuch) से हैं. यहां पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये हैं. भूकंप आने के बाद लोग डर कर घरों और ऑफिसों से बाहर भागने लगे. भूकंप के कुछ समय बाद लोग अपने घरों और ऑफिस में वापस आए. इस बीच कुछ समय के लिए भरूच में अफरा -तफरी का माहौल पैदा हो गई.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार भूकंप दोपहर बाद करीब 3 बजारक 39 मिनट पर आया. जिसकी तीव्रता 4.2 माफी गई हैं. राहत की बात है कि अब तक किसी के जान- माल के नुकसान की खबर नहीं हैं. यह भी पढ़े: Earthquake in Turkey: तुर्की में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 17 लोगों की मौत तकरीबन 709 लोग घायल- कई इमारतें गिरीं

 भरूच  में महसूस किये गए भूकंप के झटके:

वहीं इसके पहले पिछले महीने 10 अक्टूबर को गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र स्थित पोरबंदर में इलाके में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए. गांधीनगर स्थित भूकंपविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) की तरफ से बताया गया था कि पोरबंदर के निकट सुबह 8 बजकर पांच मिनट और नौ बजकर 44 मिनट पर 3.3 और तीन तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राहत की बात रही कि भूकंप की वजह से जानमाल की हानि नहीं हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Streaming: आज चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी