Earthquake in J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फिर आया भूकंप, रिक्‍टर स्‍केल पर 3.7 रही तीव्रता

जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.7 की मापी गई. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

Earthquake (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

श्रीनगर: जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.7 की मापी गई. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप शाम 4 बजकर 44 मिनट पर आया. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घर, दफ्तर और दुकानों में काम कर रहे लोग सड़कों पर निकल आए. किसी तरह के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है. Read Also: भूकंपों के लिए कैसे हमेशा तैयार रहता है ताइवान.

इससे पहले किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को दो बार हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इन दोनों भूकंपों का केंद्र किश्तवाड़ में था.

शुक्रवार को आए इस भूकंप अनुसार किश्तवाड़ में रात 11 बजकर एक मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था. इससे पहले शुक्रवार को ही शाम पांच बजकर 20 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था.

क्यों आता है भूकंप?

ऊपर से शांत दिखने वाली हमारी धरती के अंदर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है. धरती के अंदर मौजूद प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं जिसके चलते हर साल भूकंप आते हैं.

पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

क्या है भूकंप की तीव्रता

रिक्टर पैमाने पर 1 से 10 तक की संख्या होती है. 1 से 3 तक की तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर कम महसूस होते हैं. 4 से 7 तक की तीव्रता वाले भूकंप तीव्र महसूस किए जाते हैं और क्षति का कारण बन सकते हैं. 7 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप विनाशकारी हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला ने भारत महिला के सामने रखा 169 रनों का लक्ष्य, श्रीचरणी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला की कप्तान शार्लोट डीन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Karnataka CM Oath: कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे DK शिवकुमार