Earthquake in Nagaland: नागालैंड के किफिरे में 3.8 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Representative Image (Photo Credits: Pixabay)

Earthquake in Nagaland: आज यानी 28 नवंबर 2024 को सुबह नागालैंड (Nagaland) में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागालैंड में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) (National Center for Seismology) के अनुसार, नागालैंड के किफिरे (Kiphire) में आज सुबह लगभग 07:22 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई. हालांकि राहत की बात तो यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. यह भी पढ़ें: Earthquake in Shimla: हिमाचल प्रदेश के शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

नागालैंड के किफिरे में 3.8 तीव्रता का भूकंप