Earthquake In Mizoram: मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6 मापी गई
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. उत्तर-पूर्वी राज्यों में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं. इसके पहले भी इन इलाकों में भूकंप आ चुका हैं.
Earthquake In Mizoram: कोरोना महामारी के बीच जहां लोग परेशान हैं. इस बीच पिछले कुछ दिनों से देश के अलग- अलग राज्यों में आ रहे भूकंप के झटके से लोग और परेशान हो रहे हैं. भूकंप को लेकर ही मिजोरम से खबर है कि शाम को करीब 5:26 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. खबरों के अनुसार भूकंप का झटका जब आया लोग डर कर अपने घरों और दफ्तर से बाहर निकलकर बाहर भागने लगे. ताकि लोगों की जान बच सके. हालांकि अब तक किसी के जाना माल के नुकसान की खबर नहीं हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. भूकंप चंफाई (Champhai) से दक्षिण दक्षिण-पश्चिम में 25 किलोमीटर पर था. यह भी पढ़े: Delhi NCR Earthquake: भूकंप से फिर दहला दिल्ली-एनसीआर, डरकर लोग घरों से निकले बाहर
An earthquake of magnitude 4.6 on the Richter scale struck 25km South South-West (SSW) of Champhai, Mizoram at 5:26 pm today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/XERm5xrQb0
— ANI (@ANI) July 5, 2020
वहीं शुक्रवार को भी मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

