Ravan Dahan by PM Modi at DDA Ground Live Streaming: पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 10 की रामलीला में हुए शामिल, प्रधानमंत्री के हाथों होगा रावण का दहन, यहां देखें Live
PM Modi

Ravan Dahan by PM Modi at DDA Ground Live Streaming: देशभर में आज 24 अक्‍टूबर को दशहरा की धूम पची हुई है. दशहरे के दिन को बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन ही भगवान राम ने दशानन रावण का वध किया था, इसलिए इस दिन को दशहरे के नाम से जाना जाता है. दशहरे को लेकर द्वारका सेक्टर 10 की रामलीला का आयोजन किया गया है. जिस आयोजन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी पहुंचे हैं और कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री के हाथ रावण का दहन होगा. फिलहाल पीएम मोदी  द्वारका सेक्टर 10 के रामलीला मैदान से देशवासियों को दशहरा के ख़ास मौके पर संबोधित कर रहे हैं.

बताना चाहेंगे कि इससे इससे पहले करीब चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका के सेक्टर 10 की रामलीला में शामिल हुए थे.

Video:

Video: