Mumbai Accident: गोरेगांव में फिल्म सिटी रोड पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के साथ स्कूल जा रही छात्रा की मौत; VIDEO

Mumbai Accident: मुंबई के गोरेगांव इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक छोटी बच्ची की जान चली गई. यह हादसा फिल्म सिटी रोड के पास स्थित ओबेरॉय मॉल के सामने हुआ, जहां बच्ची अपने पिता के साथ स्कूल जा रही थी. इस दौरान अचानक तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ जहां सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है, वहीं प्रशासन पर भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न करने के लिए आलोचना हो रही है.

गोरेगांव में फिल्म सिटी रोड पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत