Man Detained For Misbehaving With Indigo Crew: नशे में धुत यात्री ने इंडिगो की एयरहोस्टेस के साथ की बदतमीजी, पुलिस ने हिरासत में लिया
(Photo : X)

Drunk Man Detained for Misbehaving With Indigo Crew: इंडिगो की फ्लाइट में सवार नशे में धुत एक यात्री द्वारा केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट जयपुर से बेंगलुरु (Jaipur-Bengaluru Flight) की ओर जा रही थी. यात्री ने कई बार चेतावनी मिलने के बावजूद एयरहोस्टेस के साथ बदतमीजी की. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया और फिर आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया.

देखें ट्वीट-