Sambhajinagar Accident: शराब के नशे में ड्राइवर ने 4 दुपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसाई कार,आरोपी मौके से फरार, संभाजीनगर की घटना से परिसर में खलबली
पुणे के हिट एंड रन की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए है, ऐसे में छत्रपति संभाजीनगर में एक शराबी कार चालक ने तेज रफ़्तार कार चलाते हुए चार दुपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार सीधे होटल में घुसा दी.
पुणे के हिट एंड रन की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए है, ऐसे में छत्रपति संभाजीनगर में एक शराबी कार चालक ने तेज रफ़्तार कार चलाते हुए चार दुपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार सीधे होटल में घुसा दी. इस घटना में किसी की जीवितहानी नही हुई है. लेकिन गाडियों का और होटल में रखे टेबल्स और सामान पूरी तरह से चकनाचूर हो गए है.
घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकला और गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट को तोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने कार में रखे डॉक्यूमेंट के आधार पर ड्राइवर की खोजबीन शुरू की है. यह भी पढ़े :UP Shocker: मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
जानकारी के मुताबिक़ छत्रपति संभाजीनगर के शिवाजी नगर परिसर में शराब के नशे में एक युवक स्विफ्ट कार तेज रफ़्तार से चला रहा था. इस दौरान उसने होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी रौंदा और होटल का भी काफी नुकसान किया. इसके साथ कार का भी नुकसान हुआ. इस एक्सीडेंट के बाद लोगों में काफी खलबली मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गनीमत रही की ,' इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

