VIDEO: जागते रहो! UP के जौनपुर में चोरी की दर्जनों वारदात, लाखों के जेवरात और नगदी पार; पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा
Jaunpur Theft Incidents

Jaunpur Chori Ki Ghatna: उत्तर प्रदेश का जौनपुर जिला (Jaunpur Theft Incidents) इन दिनों चोरों का गढ़ बन गया है, जहां रोजाना एक अलग चोरी की घटना हो रही है. लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं, इसलिए उन्हें लाठी-डंडे लेकर खुद पहरा देना पड़ रहा है. हैरानी की बात यह है कि पुलिस (Jaunpur Police) इन वारदातों को सुलझाने में नाकाम दिख रही है. जानकारी के अनुसार, सुजानगंज थाना क्षेत्र (Sujanganj Police Station) के गहरपार, नेवादा, दीपकपुर और नगर में हुई चोरियों में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई है.

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस (Sujanganj Police) अभी तक इन मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है. बेलवार गांव (Belwar Gaon) में बीती रात चोरों के छिपे होने की सूचना पर दहशत फैल गई. दर्जनों लोग टॉर्च और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन चोरों का पता नहीं चला. लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती, यह स्थिति बनी रहेगी.

ये भी पढें: Jaunpur Shocker: पहले ड्रोन से घर की रेकी, फिर 15 लाख की डकैती… सुजानगंज के गहरपारा गांव में हाईटेक चोरी (Watch Video)

सुजानगंज थाना क्षेत्र में चोरी

ग्रामीण रातभर जागने को मजबूर

भारतीय सेना के जवान के घर में चोरी

जौनपुर में चोरी की घटनाएं अन्य थाना क्षेत्रों में भी हो रही हैं. बीते शुक्रवार को केराकत में भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया. पतौरा (Patora Gaon Me Chori) और खटहरा गांवों (Khathara Gaon Me Chori) में हुई घटनाओं में लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई. भारतीय सेना में कार्यरत जवान रवींद्र यादव के घर से भी कीमती जेवर और नकदी गायब हो गई. उन्होंने कहा कि अगर उनका अपना घर सुरक्षित नहीं है, तो वे देश की रक्षा कैसे करेंगे?

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सुरेरी थाना क्षेत्र (Sureri Police Station) में भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं. पुलिस (Sureri Police) ने दो अलग-अलग गांवों में हुई चोरी की घटनाओं को एक ही मामले में दर्ज कर लिया, जिससे पीड़ित परिवारों में रोष है. उनका कहना है कि पुलिस न केवल लापरवाही बरत रही है, बल्कि कार्रवाई में भी देरी कर रही है.

मोहल्ले में खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी

मड़ियाहूं क्षेत्र (Madiyahun Me Chori) के मिरदहा मोहल्ले में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई, जबकि पयागपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कला (Rajapur Kala Me Chori) गांव में शातिर चोरों ने एक घर से लगभग ₹5 लाख की नकदी और जेवर चुरा लिए. चोरी उस समय हुई जब लोग घर की रखवाली कर रहे थे.

जौनपुर कानून व्यवस्था में पिछड़ा

जौनपुर जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था (Jaunpur Law and Order) का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीएम डैशबोर्ड की ताजा रिपोर्ट (CM Dashboard Report) में जौनपुर अपराध के मामलों में प्रदेश में 25वें स्थान पर पहुंच गया है.

यानी खराब कानून-व्यवस्था के मामले में यह जिला अब वाराणसी (Varanasi Law and Order) और सोनभद्र (Sonbhadra Law and Order) जैसे बड़े जिलों से भी आगे निकल गया है.

Source: bhaskar.com