Representative Image | Photo: Pixabay
गाजियाबाद (Ghaziabad) की डीएलएफ कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे नौ साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया. घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. नाबालिग किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटकर रोता हुआ घर में घुस गया. जब स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में पालतू जानवर के मालिक से पूछताछ की, तो वह गाली-गलौच पर उतर आया. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
गाजियाबाद- खूंखार पिटबुल ने किया बच्चे पर हमला, पिटबुल ने बच्चे के हाथ और पैर पर काटा, शिकायत करने पहुंचे परिजनों से कुत्ते के मालिक ने की मारपीट, साहिबाबाद के डीएलएफ कालोनी की घटना.#Ghaziabad pic.twitter.com/KxXesbbJnD
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 25, 2023













QuickLY