Paper Leak In Jalna: 10वीं की परीक्षा के मराठी पेपर लीक की घटना को जालना के DM ने बताया अफवाह, कहा,'व्हाट्सएप पर जो सर्कुलेट हुआ वह क्वेश्चन पेपर का भाग ही नहीं (Watch Video)

आज से 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुवात हुई है और दोपहर से बोर्ड परीक्षा को लेकर पेपर लीक की खबरें सामने आई है. जिसको लेकर प्रशासन भी सकते में आ गया है.

Credit-(X,@airnews_mumbai)

जालना, महाराष्ट्र: आज से 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुवात हुई है और दोपहर से बोर्ड परीक्षा को लेकर पेपर लीक की खबरें सामने आई है. जिसको लेकर प्रशासन भी सकते में आ गया है. आज मराठी का पेपर था और ख़बरें सामने आई कि जालना के बदनापुर शहर में पेपर लीक हो गया. ऐसी भी ख़बरें सामने आई थी कि कक्षा 10वीं के मराठी पेपर के प्रश्नपत्रों के उत्तर वाली प्रतियां छात्रों को वितरित की गईं.

बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्र के बाहर जेरोक्स सेंटर से छपवाकर छात्रों को दी जा रही थी. ये भी सामने आया था कि एग्जाम शुरू होने के 15 मिनट पहले ही पेपर लीक हो गया था. इस घटना से पुरे राज्य में और शिक्षा विभाग में खलबली मच गई थी. जिसको लेकर अब जालना के जिलाधिकारी ने बयान जारी किया है.ये भी पढ़े:CBSE Board Exams 2025: ‘प्रश्नपत्र लीक की अफवाह झूठी’: सीबीएसई ने जारी की चेतावनी, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सकुशल जारी

जिलाधिकारी का बयान

जिलाधिकारी ने कहा ,' नहीं हुआ पेपर लीक '

पेपर लिक की खबरों के बीच जालना के जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाळ ने जानकारी देते हुए बताया ,' कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था की 10वीं का पेपर लीक हुआ और उसका आंसर पेपर भी बनाकर दिया गया है. ये खबरें पूरी तरह से अफवाह है, उन्होंने बताया की इसकी जांच की गई. उन्होंने कहा कि जो व्हाट्सएप पर सर्कुलेट हुआ वह क्वेश्चन पेपर का भाग ही नहीं है. उन्होंने कहा की इस तरह की कोई भी घटना वहां नहीं हुई है. उन्होंने कहा की कुछ परिजनों ने पथराव किया था, उनपर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. जालना के सभी केंद्रों पर कॉपीमुक्त परीक्षा हो रही है और कड़ा बंदोबस्त है. उन्होंने कहा की ऐसे ख़बरें चलाने से पहले जिलाधिकारी कार्योलय से उसकी जांच कर लें.

 

Share Now

\