देश

अपने आराध्य के दर्शन के लिए देश के विभिन्न मंदिरों में पहुंच रहे हैं भक्त, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का रखा जा रहा है ख्याल (See Pics)

देश में धार्मिक स्थलों के खुलते ही एक बार फिर भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं. मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के खास इंतजाम किए गए हैं, जिसका पालन यहां आने वाले लोग कर रहे हैं. भक्त मंदिर में मास्क पहनकर पहुंच रहे है और अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं.

अपने आराध्य के दर्शन के लिए देश के विभिन्न मंदिरों में पहुंच रहे हैं भक्त, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का रखा जा रहा है ख्याल (See Pics)
भगवान के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं भक्त (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट (Coronavirus) के खिलाफ लॉकडाउन (Lockdown) का पांचवां चरण जारी है और अनलॉक 1 (Unlock 1) के तहत देश खुलने लगा है. इसी कड़ी में सोमवार से देश में मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघर जैसे कई धार्मिक स्थल (Religious Places) भी भक्तों के लिए खुल गए हैं. धार्मिक स्थलों के खुलते ही एक बार फिर भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिरों (Temples) में पहुंच रहे हैं. मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और सैनिटाइजेशन (Sanitization) के खास इंतजाम किए गए हैं, जिसका पालन यहां आने वाले लोग कर रहे हैं. भक्त मंदिर में मास्क पहनकर पहुंच रहे हैं और अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं.

लखनऊ स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया है और भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर के पुजारी का कहना है कि यहां आनेवाले लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इसके लिए जमीन पर सर्कल बनाए गए हैं. पूजा की हर दुकान पर सैनिटाइजर रखे गए हैं.

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, लखनऊ

वहीं वाराणसी में मंदिर खुलने के बाद से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्त लगातार उनके दरबार में पहुंच रहे हैं. यहां आने वाले भक्त सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और सीमित संख्या में ही लोगों को दर्शन की अनुमति दी जा रही है. यहां किसी भी प्रकार से संक्रमण न फैले, इसका खास ख्याल रखा गया है. यह भी पढ़ें: Unlock 1: देश में कल से खुल रहे हैं धार्मिक स्थल, भक्तों के लिए मंदिरों में किए गए हैं सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के इंतजाम

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

दक्षिण भारत के केरल में राज्य सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. कोच्चि के वामनमूर्ति मंदिर में दाखिल होने से पहले भक्त अपने हाथ धोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वामनमूर्ति मंदिर, केरल 

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्रीकांतेश्वरम शिव मंदिर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जहां मंदिरों के खुलने के बाद भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

श्रीकांतेश्वरम शिव मंदिर, केरल 

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे. यहां दर्शन के लिए पहुंचे एक भक्त का कहना है मंदिर खुलने से अच्छा महसूस हो रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ ठीक हो जाएगा. बता दें कि यहां पर सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. यह भी पढ़ें: देश भर में खुले धार्मिक स्थल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में की गई प्रार्थना- देखें तस्वीरें और वीडियो

हनुमान मंदिर, नई दिल्ली 

गौरतलब है कि जैसे-जैसे देश अनलॉक को रहा है वैसे-वैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ रही है. मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 2 लाख 66 हजार 598 लोग कोविड-19 (COVID-19) की चपेट में आ चुके है. अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में महामारी के चलते 7 हजार 466 लोगों की अब तक जान गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).