Dense Fog in North India: उत्तर भारत में घने कोहरा का असर, जीरो विजिबिलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा डोमेस्टिक विमाने लेट
विमान (Photo Credits ANI)

Dense Fog in North India: उत्तर भारत में ठंड के बीच शीतलहर के चलते घना कोहरा पड़ रहा है. घने कोहरा का असर जहां आम लोगों पर हो रहा है. वहीं इसका सबसे बड़ा असर यातायात में बस, ट्रेन और विमान पर देखने को मिल रहा है. सोमवार को खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 118 घरेलू उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई है, जानकारी के अनुसार लगभग 32 घरेलू आगमन में भी देरी हुई है

दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारी ने कहा, "कम दृश्यता के कारण, तीन उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया- शारजाह से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की उड़ान और पुणे से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की उड़ान." आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण शारजाह से दिल्ली से जयपुर जाने वाली इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है.

Tweet: