Delhi: दीपावली की सुबह राजधानी दिल्ली में स्मॉग की वजह से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी हुई कम, देखें वीडियो
राजधानी दिल्ली में ठंड की शुरुआत होते ही वायु प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चूका है. राजधानी में रविवार यानि आज स्मॉग की वजह से कई क्षेत्रों में दृश्यता भी कम रही. इसी कड़ी में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 478 है, जो कि 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
- Read in
- English
नई दिल्ली, 15 नवंबर: राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड की शुरुआत होते ही वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चूका है. राजधानी में रविवार यानि आज स्मॉग (Smog) की वजह से कई क्षेत्रों में दृश्यता (Visibility) भी कम रही. इसी कड़ी में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee) के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार (Anand Vihar) इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 478 है, जो कि 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से सुबह व्यायाम करने वालों लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ANI न्यूज एजेंसी से आज सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति ने बातचीत करते हुए बताया कि, 'प्रदूषण से गले में खराश हो रही है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. ये प्रदूषण एक दिन के पटाखे की वजह से नहीं है ये तो 365 दिन रहता है सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए.'
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की वजह से दृश्यता (विज़िबिलिटी) बहुत कम हो गई है। (दृश्य सिविल लाइंस और आईएसबीटी क्षेत्र से) pic.twitter.com/EbFAspcyyY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2020
राजधानी में कम विजिबिलिटी का असर सिविल लाइंस (Civil Lines), आईएसबीटी क्षेत्र (ISBT Area) और आईटीओ (ITO) क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है.
#दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वायु गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति ने बताया, "प्रदूषण से गले में खराश हो रही है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ये प्रदूषण एक दिन के पटाखे की वजह से नहीं है ये तो 365 दिन रहता है सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए।" pic.twitter.com/2qZ3I5N7pb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2020
गौरतलब हो कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

