देश

Delhi: हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार, वारदात के बाद चली गई थी नैनीताल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार साल बाद समयपुर बादली में हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है. रोहिणी कोर्ट ने 19 मई 2022 को उसे अपराधी घोषित किया था. 21 नवंबर 2021 को अभिषेक उर्फ मोनू अपने पैसे लेने के लिए आरोपी हुकम चंद के घर गया था.

Delhi: हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार, वारदात के बाद चली गई थी नैनीताल

नई दिल्ली, 27 नवंबर : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार साल बाद समयपुर बादली में हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है. रोहिणी कोर्ट ने 19 मई 2022 को उसे अपराधी घोषित किया था. 21 नवंबर 2021 को अभिषेक उर्फ मोनू अपने पैसे लेने के लिए आरोपी हुकम चंद के घर गया था. गुस्से में हुकम चंद ने अपने परिवार के सदस्यों सोनू, सुनील और पत्नी को बुलाया और मोनू को बुरी तरह पीट दिया. इलाज के दौरान मोनू की अस्पताल में मौत हो गई थी. इस मामले में हुकम चंद, सोनू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी पत्नी फरार हो गई थी. पुलिस उसे काफी समय से खोज रही थी.

मुखबिर की सूचना पर बुधवार को इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. इस टीम में एसआई खुशबू, एएसआई पवन, एएसआई प्रदीप, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और सचिन शामिल थे. दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी महिला नैनीताल (उत्तराखंड) की रहने वाली है. मर्डर के बाद वह नवंबर 2021 में नैनीताल भाग गई थी और जनवरी 2025 में दिल्ली के सिरसपुर में लौट आई थी. उसका पति पहले ही न्यायिक हिरासत में था. यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

इससे पहले दिल्ली के द्वारका जिले के थाना बिंदापुर क्षेत्र में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों ने किराए पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं, एक युवक, और उनका मित्र शामिल थे. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सभी सोने के आभूषण, 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके, और 1 सोने की अंगूठी बरामद की थी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन मेहतो (19), राजू कुमार (27), अंजलि (24) और रंजू (20) के रूप में हुई है. पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला के सभी सोने के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).