दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल बोले- हम 24x7 स्थिति की निगरानी कर रहे हैं

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गया. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति का आकलन करने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पानी पूरी ताकत के साथ अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली तक पहुंच सकता है, हमारे सभी अधिकारी और मंत्री 24x7 स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

दिल्ली (Delhi) में यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गया. एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को यमुना 204.7 मीटर पर बह रही थी और रविवार शाम छह बजे हरियाणा (Haryana) के हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद इसका जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ने की संभावना है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्थिति का आकलन करने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पानी पूरी ताकत के साथ अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली तक पहुंच सकता है, हमारे सभी अधिकारी और मंत्री 24x7 स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

उधर, यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के ऊपर बने 'लोहा पुल' पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. वहीं, दिल्ली सरकार ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स को तैनात करने का आदेश जारी किया है. इससे पहले दिल्ली सरकार ने रविवार को शहर में बाढ़ की चेतावनी जारी की थी और यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से पार कर जाने की आशंका के चलते निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा था. यह भी पढ़ें- दिल्ली: खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के पुराने पुल पर यातायात परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी नामीबिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\