दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात चार मंजिला एक इमारत ढह गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर से मलबे को हटाने का काम जारी है.

दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही (Photo Credits: ANI)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Delhi) के सीलमपुर (Seelampur) इलाके में सोमवार रात चार मंजिला एक इमारत (Four-storey Building) ढह गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर से मलबे को हटाने का काम जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीलमपुर में हुए इस हादसे में कई लोग फंस गए थे. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) के दौरान बचाव दल ने 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात जब यह हादसा हुआ उस दौरान इमारत में लोग सो रहे थे. इमारत के अचानक ढहने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग चिल्लाने लगे. अफरातफरी के बीच शुरुआत में स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और फिर बाद में बचाव दल मौके पर पहुंचे. यह भी पढ़ें- दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कहा- व्यावसायिक इमारतों में जगह खरीदने वाले अपनी संपत्ति को करा सकते हैं फ्रीहोल्ड.

गौरतलब है कि इससे पहले इस साल जुलाई महीने में मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में चार मंजिला एक खाली इमारत ढह गई थी. इस दौरान दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया था कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा