दिल्ली में ठक-ठक गैंग का आतंक, साकेत कोर्ट की महिला जज की कार से बैग चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में ठक-ठक गैंग का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. अब तक था कि सड़कों पर आम आदमी को ही वे अपना शिकार बनाते थे. लेकिन अब कोर्ट के जज भी सुरक्षित नहीं है. ताजा घटना दिल्ली के ओखला से आई है. जहां इस गैंग ने साकेत कोर्ट की महिला जज की खड़ी कार से बैग चुरा लिया

दिल्ली पुलिस (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ठक-ठक गैंग (Thak Thak Gang) का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक था कि सड़कों पर आम आदमी को ही वे अपना शिकार बनाते थे. लेकिन अब कोर्ट के जज भी सुरक्षित नहीं है. ताजा घटना दिल्ली के ओखला (Okhla) से आई है. जहां इस गैंग ने साकेत कोर्ट की महिला जज की खड़ी कार से बैग चुरा लिया. कार के पास महिला जज जब पहुंची तो पाया कि उनका बैग कार से गायब है. घटना के बाद पुलिस साकेत कोर्ट की महिला जज के कार से बैग चोरी होने का मामला दर्ज कर  मामले की जांच कर रही है.

खबरों के अनुसार घटना 24 सितंबर की है जब साकेत कोर्ट की महिला अतीरिक्त सेशन जज अपने किसी काम के सिलसिले में वह ओखला आई हुई थीं. जो वह अपने बैग को कार में ही छोड़ दिया था. बाद में वह जब कार में आकर दुबारा बैठीं तो देखा कि उनका बैग कार से गायब है. यह भी पढ़े: दिल्ली में ठक- ठक गैंग का आतंक, चंद रुपये के लालच देकर उड़ा देते है लाखों रूपये, देंखे Video

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में ठक-ठक गैंग के आतंक का यह पहली घटना नहीं हैं. इसके पहले भी इस तरफ की कई घटनाएं घटित हो चुकी है. लोगों की माने तो यह गैंग पहले यदि आप कार में बैठे हैं तो आपके कार के शीशे पर ठक -ठक करके आपके पैसे या  कुछ अन्य सामान  नीचे  गिरे होने की बात कहकर आपको आवाज देकर कार से बाहर  बुलाते हैं. इसके बात करते-करते  गिरोह में शामिल  अन्य  सदस्य गाड़ी से कीमती सामान को उड़ा देते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\