एजेंसी न्यूज

Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट में श्रद्धा मर्डर केस का सच उगलेगा गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करने वाला आफताब?

दिल्ली पुलिस दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के एक जंगल में अपनी सहजीवन सहयोगी (लिव-इन पार्टनर) की हत्या करने और उसके शव के टुकड़ों को फेंकने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का ‘नार्को टेस्ट’ कराना चाहती है.

Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट में श्रद्धा मर्डर केस का सच उगलेगा गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करने वाला आफताब?

नई दिल्ली, 15 नवंबर: दिल्ली पुलिस दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के एक जंगल में अपनी सहजीवन सहयोगी (लिव-इन पार्टनर) की हत्या करने और उसके शव के टुकड़ों को फेंकने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का ‘नार्को टेस्ट’ कराना चाहती है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. Shraddha Murder Case: आफताब के फ्लैट में मिले खून के धब्बे; कैसे सबूतों को मिटाया... मर्डर प्लानिंग के ये बड़े राज आए सामने

क्या है नार्को टेस्ट?

नार्को टेस्ट में सोडियम पेंटाेथॉल नाम के इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है. शरीर में सोडियम पेंटाेथॉल पहुंचने के बाद मरीज के होश-हवास में कमी आने लगती है. धीरे-धीरे होश खोने लगता है. वह अर्द्धबेहोशी हालत में पहुंच जाता है. ऐसे हालात में उसके निश्चिंत होकर सच बोलने की दर बढ़ती है.

कैसे होता है टेस्ट?

किसी भी आरोपी का नार्को टेस्ट सायकोलॉजिस्ट की देखरेख में ही किया जाता है. इस दौरान फॉरेंसिंग एक्सपर्ट या जांच अधिकाारी मौजूद होते हैं. मरीज को इंजेक्शन देने के बाद पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाती है.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अभी अदालत से अनुमति नहीं मिली है. पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से महिला के शव के 13 टुकड़े बरामद किए हैं, जिन्हें डीएनए विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा. जांच टीम के डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ से भी संपर्क करने की संभावना है, जिसके जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता श्रद्धा वालकर के दोस्तों में से एक लक्ष्मण को जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूनावाला के नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया है. हमें अभी तक अदालत से अनुमति नहीं मिली है.’’

पुलिस के अनुसार महिला श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र की रहने वाली थी और यहां आफताब अमीन पूनावाला के साथ रह रही थी. पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा तथा कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).