देश

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने जिस महिला से 'डेटिंग' की, उस तक पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है, जो आफताब अमीन पूनावाला से मिली थी. आफताब अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के बाद इस महिला के साथ डेटिंग शुरू की थी

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने जिस महिला से 'डेटिंग' की, उस तक पहुंची पुलिस
आफताब पूनावाला (Photo Credits: Instagram)

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है, जो आफताब अमीन पूनावाला से मिली थी. आफताब अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के बाद इस महिला के साथ डेटिंग शुरू की थी. सूत्रों के मुताबिक, यह महिला पेशे से एक मनोवैज्ञानिक है, जिससे आफताब मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन 'बंबल' के जरिए मिला था, यह वही प्लेटफॉर्म है, जिस पर वह पहली बार श्रद्धा से मिला था.

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने बंबल के अमेरिकी मुख्यालय को पत्र लिखकर आफताब की प्रोफाइल का ब्योरा मांगा था. इस बीच, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने शनिवार को कहा कि उन्हें मामले के सिलसिले में डीएनए जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है. यह भी पढ़े: Shraddha Walker Murder Case: मानव अवशेषों के लिए गुरुग्राम वन क्षेत्र में की गई खोज

इससे पहले, फोरेंसिक टीमों को छतरपुर में आफताब के किराए के फ्लैट के बाथरूम में खून के धब्बे मिले थे.सूत्रों ने कहा, "टाइलों के बीच खून के धब्बे पाए गए थे। वह (आफताब) पहले ही कबूल कर चुका है कि उसने बाथरूम में शावर के नीचे रखने के बाद उसके शरीर को काटा था। रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.

इससे पहले किचन में भी खून के धब्बे मिले थे. आफताब को दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उसे अंबेडकर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया.सूत्रों के मुताबिक, आफताब का नार्को टेस्ट सोमवार को होने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).