Delhi Police Raid on Journalist Abhisar Sharma Home: न्यूज न्यूजक्लिक से जुड़े  पत्रकार अभिसार शर्मा और कई जर्नलिस्ट के घर दिल्ली पुलिस की रेड, जब्त किए गए मोबाइल-लैपटॉप

Delhi Police Raid on Journalist Abhisar Sharma Home: दिल्ली पुलिस ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकार अभिसार शर्मा समेत कई पत्रकारों के घर सुबह- सुबह छापा मारा. खबरों की माने तो ये कार्रवाई न्यूज पोर्टल को चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के सिलसिले में की गई है. दिल्ली पुलिस की रेड के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने कार्रवाई की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट कर दी है.  पत्रकार अभिसार शर्मा ने लिखा "दिल्ली पुलिस सुबह मेरे घर पहुंची और मेरा लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया. फिलहाल न्यूज न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड जारी है. जिसका विरोध भी होना शुरू हो गया है.

Tweet;

Tweet:

पत्रकार भाषा सिंह के घर पर भी पुलिस ने छापा मारा है. भाषा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा "ये मेरा लास्ट ट्वीट है. दिल्ली पुलिस ने मेरा मोबाइल जब्त कर लिया है."

Tweet: